ग्राम खजुरी, पोस्ट चिर्रा, विकास खंड पूरेडलई, जनपद बाराबंकी में एक जीवित गाय लगभग 5–6 दिनों से दलदल में फँसी हुई थी, जिसे ग्रामीणों के प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाय की हालत अत्यंत गंभीर थी और वह स्वयं खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।
इस संबंध में मैं, मोहम्मद कासिफ, भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत परिषद, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष, लोक भारत 24 न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक एवं मीडिया रिपोर्टर, ग्राम खजुरी, पोस्ट चिर्रा, जनपद बाराबंकी, द्वारा बीडीओ, विकास खंड पूरेडलई को लिखित प्रार्थना-पत्र देकर मामले से अवगत कराया गया तथा तत्काल उपचार की मांग की गई।

प्रार्थना-पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने बिना विलंब पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पहुँचकर गाय का चिकित्सकीय परीक्षण किया और उसका उपचार शुरू कर दिया।
इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए बीडीओ साहब पूरेडलई, पशुपालन विभाग की चिकित्सकीय टीम, स्थानीय प्रशासन तथा सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
आशा है कि उचित उपचार से गाय शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी।
– मोहम्मद कासिफ
उपाध्यक्ष, भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत परिषद, उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक, लोक भारत 24 न्यूज़ चैनल
मीडिया रिपोर्टर
ग्राम खजुरी, पोस्ट चिर्रा, जनपद बाराबंकी








