दबंग लोग पीड़ित की घरौनी दर्ज भूमि पर कब्जा करने का आए दिन कर रहे प्रयास पीड़ित ने CM व DM को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर कोतवाली टिकैत नगर के अंतर्गत गांव सराय दुनौली की रहने वाली गुड़िया पत्नी सोनू ने अपने ससुर जुग्गी पुत्र स्वर्गीय ब्रम्हादीन के साथ मिलकर पड़ोसी के ऊपर आरोप लगाया है कि तांत्रिक बाबाशिवकुमार पुत्र रामपाल अपने बेटे मनीष व पवन के साथ मिलकर आए दिन पीड़ित के घरौनी की भूमि पर रात के अंधेरे में कूड़ा करकट डालकर आम नीम जामुन को काटकर एवं हमारी नाली खोदकर धन व भूमि हानि करके नाजायज अतिक्रमण करके

अपना कब्जा जताते हैं जबकि पीड़ित पक्ष पिछले तीन पीढ़ियों से उक्त भूमि पर पूर्व में छप्पर व मिट्टी के कच्चे घर में रहकर गुजारा कर रहे थे और अभी भी कर रहे हैं व तीन पीढ़ियों वाली घरौनी की भूमि पर काविज भी है जिस पर पीड़ित ने पानी पीने के लिए नल लगवा रखा है मकान निर्माण का ईट आदि सामान रखा हुआ है तथा अपने पालतू जानवर गाय है भैंस आदि बांधकर उनक़ो चारा पानी आदि देती है लेकिन बेईमानी व जमीन हड़पने की नीयत से विपक्षीगण उपरोक्त भूमि को अपना बताकर आए दिन कब्जा करने का असफल प्रयास करते हुए पीड़ित पक्ष को घरौनी की भूमि की घाटा संख्या 972 रकबा 241 को हड़पने का असफल अनवारण करते हुए नहीं थकते हैं जिसका पीड़ित पक्ष विरोध करता है तो दबंग पड़ोसी अपने समर्थकों के साथ मिलकर गाली गलौज व जान से मारने के लिए एलानिया धमकी भी देने से बाज नहीं आते हैं जिस से पीड़ित जन श्रीमान जिला अधिकारी व माननीय मुख्यमंत्री को ऑनलाइन IGRS के माध्यम लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसकी संदर्भ संख्या 40017626044152 40017626044151 है

देकर न्याय की ग़ुहार लगाई है अबदेखना है कि संबंधित अधिकारी पीड़ित जनों के साथ कैसा न्याय करते है यह तो भविष्य के गर्भ में
छिपा है

Leave a Comment

और पढ़ें